प्रमुख संवाददाता, नवम्बर 9 -- UP Schools News: यूपी के स्कूलों में बड़ा अभियान चलने जा रहा है। शिक्षा विभाग, मोबाइल के लती बच्चों को उससे दूर रहने का गुर सिखाएगा। प्रदेश के प्राइमरी से लेकर इंटरमीडिएट तक के स्कूलों में बच्चों को किताब पढ़ने के लिए प्रेरित करेगा और शैक्षिक भ्रमण कार्यक्रम में पुस्तकालय को शामिल किया जाएगा। प्रार्थना सभा में बच्चों से पूछा जाएगा कि उन्होंने कौन-कौन सी किताबें पढ़ी और क्या सीखा। अपर मुख्य सचिव बेसिक और माध्यमिक शिक्षा पार्थसारथी सेन शर्मा ने इस संबंध में दिशा-निर्देश जारी किया है। मोबाइल फोन पर स्क्रीन टाइम कम करने उनकी वैचारिक व तार्किक समझ व किताब पढ़ने की आदत विकसित करने के लिए सभी स्कूलों में अभियान चलाया जाएगा। जिला पुस्तकालयों में स्कूलों के बच्चों को प्रवेश की अनुमति दी जाएगी। स्कूल हर हफ्ते छात्र को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.