मुख्य संवाददाता, जून 6 -- Primary Teacher's Transfer: यूपी के परिषदीय स्कूलों में कार्यरत शिक्षकों के अंतर जनपदीय स्थानांतरण के लिए ऑनलाइन आवेदन नौ से 12 जून तक होंगे। बेसिक शिक्षा परिषद के सचिव सुरेन्द्र तिवारी ने गुरुवार को सभी बेसिक शिक्षा अधिकारियों को आदेश जारी किए। इस स्थानांतरण के लिए छह से सात जून तक आरटीई मानकों के आधार पर छात्र-शिक्षक अनुपात गणना कर शिक्षक-शिक्षिकाओं की जरूरत वाले और अधिक शिक्षक वाले जिलों को चिन्हित करते हुए सूची ऑनलाइन प्रदर्शित की जाएगी। शिक्षक-शिक्षिकाएं नौ से 13 जून तक ऑनलाइन आवेदन की छायाप्रति संबंधित बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय में जमा करेंगे। बीएसए के स्तर से 14 जून को ऑनलाइन सत्यापन एवं डाटा लॉक किया जाएगा। एनआईसी लखनऊ द्वारा विकसित सॉफ्टवेयर के माध्यम से 16 जून को स्थानांतरण करते हुए सूची जारी होगी। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.