गाजियाबाद। हिन्दुस्तान, जुलाई 18 -- यूपी के पूर्व कैबिनेट मंत्री और गाजियाबाद के मुरादनगर विधानसभा क्षेत्र से छह बार विधायक रहे राजपाल त्यागी का आज लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। दिवंंगत राजपाल त्यागी के विधायक बेटे अजीतपाल त्यागी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर यह जानकारी दी। राजपाल त्यागी पुराने कांग्रेसी नेता थे। वह कांग्रेस से गाजियाबाद के जिला अध्यक्ष रहे। कांग्रेस के टिकट पर मुरादनगर विधानसभा क्षेत्र से विधायक भी चुने गए। राजपाल त्यागी की मतदाताओं के बीच पकड़ का अंदाजा इससे ही लगाया जा सकता है कि वह बहुजन समाज पार्टी और समाजवादी पार्टी के टिकट पर भी मुरादनगर से क्षेत्र जीतकर विधानसभा पहुंचे थे। राजपाल त्यागी दो बार निर्दलीय विधायक भी रहे। वह 2012 का विधानसभा चुनाव हार गए थे। इसके बाद राजपाल त्यागी के बेटे अजीतपाल त्यागी ने 2017 और 2022 ...