रुद्रपुर, मार्च 17 -- खटीमा। प्रेस क्लब खटीमा के पत्रकारों ने एसडीएम के माध्यम से यूपी के मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर पत्रकार की हत्या के मामले में निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की। सोमवार को दिए ज्ञापन में कहा कि उत्तर प्रदेश के सीतापुर क्षेत्र में पत्रकार राघवेन्द्र वाजपेयी की 8 मार्च को निर्मम हत्या कर दी गई थी। ज्ञापन देने वालों में अध्यक्ष जितेंद्र पारुथी, महामंत्री स्वतंत्र प्रकाश, केदार सोनकर, हीरा राजपूत, मुस्तकीम मलिक, सुनील सैनी, करन सतवाल, विजय गुप्ता, सूरज गोसाई, नवीन जोशी सहित कई पत्रकार शामिल रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.