नई दिल्ली। राजन शर्मा, मार्च 9 -- उत्तर प्रदेश के नेता रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया के खिलाफ दिल्ली के सफदरजंग एंक्लेव थाने में एफआईआर दर्ज की गई है। उनके खिलाफ उनकी पत्नी भानवी कुमारी सिंह ने प्रताड़ित करने का आरोप लगाया था। भानवी सिंह पिछले काफी समय से अपने पति से अलग दिल्ली में रह रही हैं। भानवी कुमारी सिंह की ओर से दिल्ली पुलिस को दी गई लिखित शिकायत में अपने पति रघुराज प्रताप सिंह के खिलाफ शारीरिक और मानसिक तौर पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया गया है। इसके साथ ही उन्होंने पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाई है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आईपीसी की धारा 498A के तहत यह एफआईआर दर्ज कर ली है। इस मामले में फिलहाल आगे की जांच जारी है। दिल्ली पुलिस का कहना है कि यह मामला पहले क्राइम अगेंस्ट वुमेन सेल में चल रहा था और मीडिएशन सेंटर भी गया था। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.