गोरखपुर, जनवरी 7 -- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को निर्माणाधीन गोरखपुर-पिपराइच फोरलेन,जंगल कौड़िया-जगदीशपुर रिंग रोड फोरलेन एवं खजांची फ्लाईओवर के कार्यों के निरीक्षण किया। इस दौरान सीएम योगी ने फोरलेन की डेडलाइन भी तय कर दी। कहा कि फोरलेन का निर्माण कार्य में तेजी लाकर समय पर जनता को समर्पित करें। गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखें। मुख्यमंत्री बुधवार शाम गोरखपुर-पिपराइच फोरलेन मार्ग के निरीक्षण के दौरान सड़क परियोजना के लेआउट, ड्राइंग मैप का अवलोकन करने के साथ कार्य प्रगति की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कहा कि निर्माण में गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं होना चाहिए। इसके साथ ही कार्य में तेजी लाते हुए इसे अगस्त 2026 तक पूर्ण करें। मुख्यमंत्री ने फोरलेन सड़क पर पानी की लेवलिंग जांचने के भी निर्देश दिए, ताकि जलजमाव की समस्या न रहे। ...