विकासनगर, दिसम्बर 13 -- - कालसी पुलिस ने कोटी रोड भूड से चेकिंग के दौरान किया गिरफ्तार - ग्वालियर से खरीदा था स्मैक, कालसी में की जानी थी सप्लाई कालसी, संवाददाता। कालसी पुलिस ने यूपी के दो नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से अलग-अलग तीन सौ ग्राम स्मैक बरामद की गई है। आरोपियों ने बताया कि स्मैक उन्होंने ग्वालियर मध्य प्रदेश के एक व्यक्ति से लिया था। उसने इसे कालसी क्षेत्र में सफ्लाई करने को कहा था। पुलिस ने दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया है। पुलिस जिस व्यक्ति को स्मैक सफ्लाई होने थी उनकी तलाश में जुट गई है। थानाध्यक्ष कालसी दीपक धारीवाला ने बताया कि थाना कालसी पुलिस निजी वाहन से चेकिंग के लिए निकले थे। टीम कोटी रोड पर ग्राम भूड़ के आधा किमी दूर मुख्य सड़क पर चेकिंग...