नई दिल्ली, जनवरी 12 -- योगी सरकार ने अगले पांच साल में गांवों में 15 लाख उद्यम स्थापित करने की योजना बनाई है। इससे तकरीबन एक करोड़ उद्यमी तैयार होंगे। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) के जरिए स्वयं सहायता समूहों को उद्यमिता से जोड़ा जाएगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर उत्तर प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्र में लोगों को बड़े पैमाने पर रोजगार से जोड़ने की योजना बनाई गई है। प्रत्येक स्वयं सहायता समूह से कम से कम एक सदस्य या समूह को उद्यम के लिए प्रोत्साहन प्रदान किया जाएगा। योगी सरकार का मानना है कि स्वयं सहायता समूह ग्रामीण अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं। इन्हें वित्तीय सहायता, प्रशिक्षण, विपणन सुविधा और तकनीकी सहयोग प्रदान कर स्वरोजगार को मजबूती दी जाएगी। इससे ग्रामीण युवाओं और महिलाओं का पलायन भी रुकेगा और गांवों में ही रोजगार के ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.