लखनऊ, मार्च 8 -- पिछले दो वर्षों से आसमान छूते लहसून के दामों को देखते हुए सरकार यूपी में भी बड़े पैमाने पर लहसुन का उत्पादन शुरू कराने की तैयारी में है। इसके लिए सरकार अगले सीजन से किसानों को प्रति हेक्टेयर अधिकतम 12,000 रुपये तक का अनुदान देने का निर्णय किया है। राष्ट्रीय बागवानी अनुसंधान एवं विकास प्रतिष्ठान इसमें किसानों को बेहतर क्वालिटी के बीज मुहैय्या कराएगी। सरकार ने प्रदेश में लहसुन उत्पादन के लिए प्रदेश के 45 जिलों को चयनित किया गया है। पहले चरण में इन 45 जिलों के 10,000 हेक्टेयर अतिरिक्त क्षेत्र में मसाला क्षेत्र विस्तार कार्यक्रम के तहत लहसुन की खेती शुरू कराई जाएगी। बीते दो सालों से खुदरा बाजारों में लहसुन के दाम 300 से 400 रूपये प्रतिकिलो के तक पहुंच जाने के कारण राज्य सरकार ने केन्द्र सरकार के सहयोग से प्रदेश में लहसुन की ख...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.