लखनऊ, मई 5 -- प्रदेश के कई जिलों में पश्चिमी विक्षोभ के कारण सोमवार सुबह से घने बादल छाए रहे। शाम को धूल भरी आंधी आई तो कई जिलों में बारिश के साथ ओले भी गिरे। इससे तापमान में कमी दर्ज की गई। अलीगढ़ में अलग-अलग हादसों में दो लोगों की मौत हो गई। कानपुर में 40-55 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलीं। बदली के कारण दिन के तापमान में 3.6 डिग्री की कमी आई। अधिकतम पारा 38.2 से 34.6 डिग्री पहुंच गया। हालांकि, रात का तापमान 23 से 25.4 डिग्री सेल्सियस हो गया। मंगलवार को भी कानपुर मंडल सहित उत्तर प्रदेश के पूर्वी ज़िलों में बारिश, ओलावृष्टि, आंधी, वज्रपात की संभावना है। आंधी-पानी के साथ गिरे ओले वहीं, गोरखपुर-बस्ती मंडल में दोपहर बाद से मौसम का मिजाज बदला और शाम होते-होते काले बादल छा गए। धूलभरी आंधी के साथ कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ बारिश ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.