बेगुसराय, फरवरी 22 -- बलिया, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के बड़ी बलिया सिराजा गांव के पास ट्रेन से गिरकर एक अधेड़ ब्यक्ति की मौत हो गयी। जो आर्मी का जवान बताया गया।घटना की सूचना मिलते ही बलिया पुलिस पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय भेज दिया। मृतक की पहचान उत्तरप्रदेश के मऊ जिला के चमरिया निवासी 46 वर्षीय रामप्रवेश पिता जगदीश राय बताया गया। घटना की सूचना उसके आईडी से मिले नम्बर से परिवार को दिया गया। सूचना पर परिवार के सदस्य थाना पहुंचे। लिखित आवेदन मृतक के पुत्र पुष्कल राय ने दिया। थानाध्यक्ष विकास कुमार राय ने बताया कि लिखित आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...