वरिष्ठ संवाददाता, फरवरी 14 -- आगरा कैंट-उदयपुर सिटी वंदेभारत 15 फरवरी से बंद हो जाएगी। रेलवे ने इस प्रीमियम ट्रेन को बंद करने का आदेश जारी कर दिया है। 14 फरवरी के बाद इस रूट पर इस ट्रेन का कोई रिजर्वेशन नहीं दिखाया गया है। बताया जा रहा है यात्रियों की कमी के चलते इस ट्रेन को बंद करने का निर्णय लिया गया है। यात्रियों को 613 किलोमीटर की दूरी पौने नौ घंटे बैठे-बैठे तय करनी पड़ती थी। किराया भी सामान्य ट्रेनों से ज्यादा था जबकि दूसरी ट्रेनों और वंदेभारत की टाइमिंग में सिर्फ 30 मिनट का अंतर रहता है। हफ्ते में तीन दिन चलने वाली वंदेभारत के बंद होने से ताजनगरी के लोगों के भरतपुर, कोटा, उदयपुर सिटी जाने के लिए अब इस ट्रेन का विकल्प नहीं होगा। आगरा कैंट-उदयपुर सिटी वंदेभारत के बंद होने से आगरा से चलने-गुजरने वाली देश की सेमी हाईस्पीड ट्रेन वंदेभारत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.