नई दिल्ली, जनवरी 12 -- राजधानी लखनऊ की बिजली व्यवस्था को भविष्य की जरूरतों के अनुरूप ढालने के लिए एक बड़ी योजना तैयार की गई है। केंद्र सरकार की आर्थिक मदद से राजधानी में 27 नए उपकेंद्र बनाए जाएंगे। लगभग 250 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत वाली इस परियोजना का मुख्य उद्देश्य शहर की बिजली आपूर्ति में सुधार करना और आने वाले समय में होने वाले लोड को संभालना है। इससे लगभग 15 लाख आबादी को बिजली कटौती व लो-वोल्टेज की समस्या से लाभ मिलेगा। विभागीय अधिकारियों के मुताबिक लखनऊ सेंट्रल में पांच, गोमतीनगर तीन, जानकीपुरम छह और अमौसी जोन में 13 उपकेंद्र प्रस्तावित है। मध्यांचल विद्युत वितरण निगम के एमडी रिया केजरीवाल ने बताया कि आधुनिकीकरण की इस योजना से शहर के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों की विद्युत व्यवस्था में भी व्यापक सुधार होगा। वर्तमान में इसका औपचारिक प...