संभल, मार्च 7 -- संभल सीओ अनुज चौधरी के बयान के बाद जिले भर में होली के दिन पड़ रही जुमे की नमाज का समय बदल दिया गया है। हालांकि इससे पहले यहां पीएसी की सात कंपनियां तैनात की गई हैं, शुक्रवार को एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया 14 मार्च को जुमे की नमाज दोपहर 2.30 बजे के बाद होगी, और हिंदू समुदाय के लोग दोपहर 2.30 बजे तक होली खेलेंगे। पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार ने शुक्रवार को संवाददाताओं को बताया कि होली और रमजान के पहले शुक्रवार को देखते हुए संभल में पीएसी की सात कंपनियां तैनात की गई हैं। पुलिस चौकियों का निरीक्षण किया जा रहा है, सत्यव्रत पुलिस चौकी पर एक एंटीना लगाया गया है और ऊंचाई पर स्थित होने के कारण इस पर जिला नियंत्रण कक्ष बनाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि जिले में पूरी तरह से शांति है, मोहल्ला स्तर पर शां...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.