लखनऊ, फरवरी 8 -- लखनऊ की गोमती नदी जल्द ही पर्यटकों के आकर्षण का केन्द्र बनेगी। इसकी वजह होगा नदी पर चलने वाला आलीशान टूरिस्ट क्रूज। क्रूज पर एक साथ 200 लोग सैर कर सकेंगे। इसमें कॉन्फ्रेंस हॉल, वीआईपी लाउंज, डिजिटल स्क्रीन व ओपन रेस्टोरेंट आदि की सुविधा मिलेगी। हनुमान सेतु के पास रिवर फ्रंट पर क्रूज का निर्माण शुरू हो गया है। एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने रविवार को स्थल निरीक्षण करके प्रोजेक्ट की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने 05 महीने में क्रूज का निर्माण पूरा करके इस संचालित करने के निर्देश दिये हैं। उपाध्यक्ष ने बताया कि गोमती पर टूरिस्ट क्रूज के संचालन के लिए आरएफपी आमंत्रित किया गया था। जिसके माध्यम से कोलकाता की कंपनी मेसर्स बालाजी सेल्स एंड पूर्णिमा इंटरप्राइजेज का चयन किया गया है। कंपनी ने हनुमान सेतु के पास रिवर फ्रंट पर क्रूज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.