विशेष संवाददाता, जून 1 -- आगरा में बिजली का बिल जमा न करने पर टोरंट ने फतेहाबाद रोड स्थित सपा कार्यालय की बिजली काट दी है। कार्यालय के कनेक्शन पर लगभग चार लाख रुपये का बिजली बिल बकाया है। सपा कार्यालय की बिजली चार दिन पहले टोरंट के कर्मचारियों ने काट दी थी। बिजली कटने के बाद सपा की होने वाली बैठकें अंधेरे में हो रही हैं। कार्यालय पर लगे पंखे और कूलर नहीं चल रहे हैं। कार्यकर्ता गर्मी में बैठने को मजबूर हैं। बताया गया है कि बिल लगभग चार लाख का था। इसमें दो लाख रुपये का बिल वर्ष 2010 से पहले का है। तब ये कनेक्शन दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड का था। इसे पार्टी ने जमा ही नहीं किया, जो बकाये के रूप में बिल में लगकर आ रहा था। वर्ष 2012 से 2017 तक बिजली का बिल ही जमा नहीं किया गया। तब प्रदेश में सपा की सरकार थी। बिल जमा कराने के लिए डीवीव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.