वरिष्ठ संवाददाता, जनवरी 30 -- यूपी के मुजफ्फरनगर में गुरुवार को बुढ़ाना के पूर्व भाजपा विधायक उमेश मलिक बीएसए कार्यालय में पहुंचे और बीएसए पर कार्यप्रणाली को लेकर जमकर भड़के। पूर्व विधायक ने विभाग में शिक्षक-शिक्षिकाओं का मानसिक एवं आर्थिक उत्पीड़न का आरोप लगाया। बीएसए के स्तर पर एक महिला शिक्षिका को अनुभव प्रमाण पत्र जारी नहीं करने का मामला सामने आया है। पूर्व विधायक ने कहा कि बेसिक विभाग में किसी भी शिक्षक-शिक्षिका का मानसिक व आर्थिक उत्पीड़न नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने बीएसए को जनपद में नहीं रहने देने की चेतावनी दी है। इस घटना का वीडियो भी वायरल हो रहा है। हालांकि हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की पुष्टी नहीं करता है। जानकारी के अनुसार एक महिला शिक्षिका रश्मि ने अनुभव प्रमाण के लिए आवेदन किया हुआ है। रश्मि का वर्ष 2021 में जूनियर हाईस्कूल...