मेरठ, अगस्त 20 -- यूपी में मेरठ के बहसूमा क्षेत्र के गांव राहवती में बदमाशों के दो गुटों के बीच गैंगवार हो गई। ग्रामीणों का कहना है कि आमने-सामने करीब 50 राउंड गोलीबारी से सनसनी फैल गई। दो बाइकों को भी फूंक दिया गया। बताया गया है कि दोनों गुटों में काफी समय से रंजिश चली आ रही है। इसी रंजिश के चलते दोनों गुटों में गैंगवार हुई और गोलियों की तड़तड़ाहट से पूरा गांव दहल उठा। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बदमाशों के दोनों गुटों ने एक-दूसरे पर करीब 50 राउंड फायरिंग की। अचानक हुई इस वारदात से गांव में अफरातफरी मच गई। गोलियां चलने से लोग घरों में दुबक गए। फायरिंग के बीच दो बाइक में भी आग लगा दी गई। घटना की सूचना मिलते ही मवाना कोतवाली और बहसूमा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति पर काबू पाया। पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.