वरिष्ठ संवाददाता, मई 24 -- गोरखपुर चिड़ियाघर में बर्ड फ्लू का खतरा बढ़ने लगा है। शुक्रवार को आठ वन्य जीवों में बर्ड फ्लू की पुष्टि हुई। पॉजिटिव रिपोर्ट मिलने से कुछ घंटे पहले विदेशी पक्षी काकाटेल की भी मौत हो गई। सुबह आई जांच रिपोर्ट में तीन कौओं में बर्ड फ्लू की पुष्टि हुई जबकि शाम को काकाटेल के अलावा बाघिन मैलानी, हिमालय गिद्ध और तेंदुआ के दो शावकों के नमूने पॉजिटिव मिले हैं। कौए चिड़ियाघर परिसर में मृत मिले थे। यह जांच भोपाल स्थित राष्ट्रीय उच्च सुरक्षा पशु रोग संस्थान (एनआईएचएसएडी) में हुई है। रिपोर्ट जारी होने के बाद से हड़कंप मचा है। सबसे ज्यादा चिंताजनक यह है कि बर्ड फ्लू का खतरा चिड़ियाघर के आसमान पर मंडरा रहा है। इससे चिड़ियाघर प्रशासन सकते में है। वन्य जीवों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। चिड़ियाघर के उपनिदेशक एवं मुख्य पशु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.