प्रमुख संवाददाता, फरवरी 24 -- Township in Kanpur: यूपी का औद्योगिक शहर कहे जाने वाले कानपुर में लंबे समय से घर बनाने के लिए भूखंड का इंतजार कर रहे लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी है। भूमाफिया से मुक्त कराई गई जमीनों पर केडीए शहरवासियों को टाउनशिप बनाकर देगा। इससे आशियाना बनाने का सपना देख रहे लोगों को बड़ी सौगात मिलेगी। केडीए सागरपुरी विस्तार योजना में टाउनशिप बनाकर 108 भूखंड शहरवासियों को देगा। इसका काम शुरू हो गया है। वहीं इंदिरा नगर और हाईवे सिटी में 95 भूखंड निकाले गए हैं। यह शहरवासियों को ई-ऑक्शन के जरिए मिलेंगे। केडीए ने लंबे समय बाद शहरवासियों के लिए भूखंड बनाकर देने का निर्णय लिया है। इसके लिए गल्ला मंडी में केडीए सागरपुरी विस्तार योजना लाने जा रहा है। इसमे केडीए ने भूमाफिया से खाली कराई गई 15 हजार वर्गमीटर जमीन पर भूखंड बनाकर शहरवासियो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.