नई दिल्ली, जुलाई 23 -- यूपी के दो शहरों मुरादाबाद से हापुड़ के बीच हाईवे से सटे अवैध निर्माण पर जल्द ही बुलडोजर चलने जा रहा है। नोटिस जारी होने के बाद एनएचएआई ने कार्रवाई तैयारी शुरू कर दी है। करीब 100 किलोमीटर के क्षेत्र में 150 निर्माण मानक के विपरीत पाए गए हैं। सड़क सुरक्षा मानकों के पालन के क्रम में यह बड़ा अभियान चलाया जाना है। एनएचएआई सावन माह के बाद यह कार्रवाई करेगा। मंडलीय सड़क सुरक्षा की बैठक में सुगम यातायात को लेकर कई निर्णय लिए गए। ब्लैक स्पॉट सुधार और हाईवे क्षेत्र के निर्माण के खिलाफ कार्रवाई की योजना पर काम शुरू हो गया है। विभाग के इंजीनियरों का कहना है कि नियम यह है कि हाईवे के नजदीक वाले निर्माण का दरवाजा सामने नहीं बनाया जा सकता है। जबकि हाईवे से जल निकासी और पथ प्रकाश को लेकर मानकों का कड़ाई से पालन होना है। विभाग की छ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.