नई दिल्ली, दिसम्बर 8 -- यूपी परिवहन निगम के संविदा चालक-परिचालकों के मानदेय में 14 पैसे प्रति किमी. की वृद्धि की गई है। इसी तरह एनसीआर और उपनगरीय बस सेवा के साथ उत्कृष्ट योजना में शामिल चालक-परिचालकों का मानदेय 10 पैसे प्रति किमी. बढ़ाया जाएगा। मानदेय वृद्धि का यह तोहफा नए साल यानी एक जनवरी, 2026 से लागू किया जाएगा। परिवहन मंत्री दया शंकर सिंह ने बताया कि इस नए मानदेय का भुगतान परिवहन निगम करेगा। वर्तमान में नोएडा की नगरीय सेवाओं, ग्रामीण सेवाओं और एनसीआर के सभी डिपो के संविदा चालकों व उपनगरीय सेवाओं के चालक-परिचालक को 2.18 रुपये प्रति किमी. दर से मानदेय मिल रहा था। अब 10 पैसे प्रति किमी. बढ़ाकर 2.28 रुपये प्रति किमी. कर दिया गया है।नवीन उत्तम प्रोत्साहन योजना भी लागू परिवहन मंत्री ने बताया कि नवीन उत्तम प्रोत्साहन योजना का लाभ लेने के लि...