हिन्दुस्तान संवाददाता, फरवरी 16 -- भोजपुर के करनामेपुर थाना क्षेत्र में यूपी की एक नर्तकी के साथ दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। विरोध करने पर मारपीट किये जाने का आरोप भी लगाया जा सकता है। घटना शनिवार की रात की है। हालांकि रविवार की सुबह घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया गया है। तीनों कारनामेपुर थाना क्षेत्र के अलग-अलग गांवों के रहने वाले हैं। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुटी है। उसे लेकर नर्तकी की मेडिकल जांच कराये जाने के साथ आगे की कार्रवाई की जा रही है। बताया जा रहा है कि यूपी के आजमगढ़ इलाके की रहने वाली नर्तकी करनामेपुर थाना क्षेत्र में एक गांव में किराये के मकान में रहती है। वह उसी थाना क्षेत्र के रहने वाले एक व्यक्ति की नाच पार्टी में डांसर का काम करती है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.