गिरडीह, जनवरी 2 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। यूपी के मिर्जापुर जिले के अहरौरा थाना पुलिस शुक्रवार को गिरिडीह मुफस्सिल थाना पहुंची है। अहरौरा थाना पुलिस साइबर क्राइम के एक मामले की तफ्तीश के लिए यहां पहुंची है। अहरौरा पुलिस कांड संख्या 268/25 का तफ्तीश कर रही है। अहरौरा पुलिस के अनुरोध पर मुफस्सिल थाना प्रभारी श्याम किशोर महतो के निर्देश पर मुफस्सिल पुलिस तफ्तीश में उसका सहयोग कर रही है। संदीप व अनीश नाम के दो साइबर अपराधियों का अहरौरा पुलिस पता लगा रही है। अहरौरा थाना से आये पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि जिस दो मोबाइल नंबर से साइबर ठगी को अंजाम दिया गया है वह मोबाइल नंबर 9234317567 पचंबा थाना क्षेत्र के चैताडीह निवासी अनीश कुमार पिता लालू दास एवं मोबाइल नंबर 9296431430 मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सिरसिया निवासी संदीप कुमार पिता इशार महतो के नाम से ह...