गाज़ियाबाद, दिसम्बर 14 -- - गीता संजय मेमोरियल पब्लिक स्कूल में आयोजित हुआ खो खो ट्रायल गाजियाबाद। लोहिया नगर स्थित गीता संजय मेमोरियल पब्लिक स्कूल में रविवार को राज्यस्तरीय सीनियर पुरुष-महिला खो खो ट्रायल का आयोजन किया गया। इसमें यूपी की पुरुष और महिला टीम का चयन किया गया। दोनों टीमों के लिए 36 खिलाड़ियों का चयन हुआ। चयनित टीम 11 से 15 जनवरी 2026 तक तेलंगाना में होने वाली 58‌‌वीं राष्ट्रीय सीनियर खो खो प्रतियोगिता में भाग लेगी। ट्रायल का शुभारंभ जिला खो-खो एसोसिएशन की अध्यक्ष डॉ. रिचा सूद और सचिव भूपेंद्र सिंह ने किया। ट्रायल कोऑर्डिनेटर डॉ. प्रवीण कुमार ने बताया कि ट्रायल में लगभग 350 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। खो-खो फेडरेशन ऑफ इंडिया की ओर से विनय जायसवाल, राधेश्याम यादव और हर्षिता त्रिपाठी चयनकर्ता रहे। चयनकर्ताओं ने खिलाड़ियों को तकन...