नई दिल्ली, फरवरी 10 -- देश की राजधानी दिल्ली में नई संसद भवन के बाद अब उत्तर प्रदेश में नई और अत्याधुनिक विधानसभा बनाने के लिए प्रक्रिया तेज हो चुकी है। लखनऊ के विपुल खंड (गोमती नगर) स्थित सहारा शहर की जमीन पर इस महत्वाकांक्षी परियोजना के निर्माण के लिए शासन ने कमर कस ली है। इस दिशा में सबसे बड़ा कदम उठाते हुए अब एक विशेषज्ञ सलाहकार (कंसल्टेंट) के चयन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। यह कंसल्टेंट न केवल भवन के डिजाइन पर काम करेगा, बल्कि परियोजना की वित्तीय और प्रशासनिक व्यवहार्यता की रूपरेखा भी तैयार करेगा। नई विधानसभा के लिए चयनित जमीन का इतिहास काफी दिलचस्प है। गोमती नगर के प्राइम लोकेशन विपुल खंड में स्थित यह जमीन मूल रूप से नगर निगम और लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) की थी, जिसे पहले सहारा समूह को लीज पर दिया गया था। लंबे समय तक कानूनी और प्र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.