काशीपुर, दिसम्बर 21 -- काशीपुर, संवाददाता। प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल व्यापार की जिला कार्यकारिणी की बैठक में विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई। इस दौरान यूपी की तर्ज पर मंडी शुल्क लागू करने की मांग की गई। रविवार को रामनगर रोड स्थित एक होटल में आयोजित बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष नवीन चंद्र वर्मा, जबकि संचालन प्रदेश महामंत्री प्रकाश चंद्र मिश्रा ने किया। बैठक में कई मुद्दों पर सुझाव के बाद सहमति व्यक्त करते हुए इन मुद्दों पर अमल करने और शासन/सरकार से इन्हें पूरा कराने की मांग की गई। संगठन के कुमाऊं प्रभारी अश्वनी छाबड़ा ने उत्तराखंड में मंडी शुल्क को उत्तर प्रदेश की तर्ज में लागू करने, आपदा में प्रभावित व्यापारियों को राहत का पात्र माने जाने, पर्वतीय क्षेत्रों से विकास प्राधिकरण पूरी तरह समाप्त करने आदि मांगें सरकार से की गई। व...