वाराणसी, दिसम्बर 6 -- वाराणसी। गोंडा के नंदिनी नगर में शनिवार को सीनियर महिला एवं पुरुष राष्ट्रीय चैंपियनशिप के लिए यूपी की टीम का चयन हुआ। जिसमें वाराणसी की मानसी यादव (55 किलो भार वर्ग), फ्रीडम यादव (65 किलो), कशिश यादव (62 किलो ) और पुष्पा यादव (59 किलो) का चयन उत्तर प्रदेश कुश्ती टीम में हुआ है। महिला पहलवानों के चयन पर भारतीय कुश्ती संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय सिंह 'बबलू' और यूपी कुश्ती संघ के अध्यक्ष करण भूषण सिंह, महासचिव सुरेश चंद्र उपाध्याय, वाराणसी कुश्ती संघ के कार्यवाहक जिला अध्यक्ष राजीव सिंह 'रानू', वाराणसी कुश्ती संघ के संयुक्त सचिव गोरख यादव ने शुभकामनाएं दी हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...