सुल्तानपुर, फरवरी 2 -- पंत स्टेडियम में हुई आर्म बॉक्सिंग प्रतियोगिता कई राज्य के खिलाड़ियों ने किया प्रतिभाग सुलतानपुर, संवाददाता। पंत स्पोर्ट्स स्टेडियम में अमैच्योर आर्म बॉक्सिंग फेडरेशन कप की शुरुआत हुई। वरिष्ठ भाजपा नेता ओम प्रकाश पांडे ने इस प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। इस फेडरेशन कप में विभिन्न राज्यों की टीमों ने भाग लिया है, जिनमें हरियाणा, महाराष्ट्र, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर, गुजरात, बिहार और उत्तर प्रदेश प्रमुख हैं। प्रतियोगिता के पहले दिन कई रोमांचक मुकाबले हुए जिसमें हरियाणा ने जूनियर वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए 2 गोल्ड और 1 सिल्वर मेडल जीते। उत्तर प्रदेश की मेजबान टीम ने दबदबा बनाते हुए 4 गोल्ड, 1 सिल्वर और 2 ब्रोंज मेडल अपने नाम किए। जम्मू-कश्मीर की टीम ने 1 सिल्वर मेडल हासिल किया। महाराष्ट्र के खाते में 1 गोल्ड और 1 ...