रामनगर, फरवरी 20 -- रामनगर, संवाददाता। मुरादाबाद यूपी की रहने वाली एक छात्रा कोसी बैराज रामनगर में आत्महत्या करने जा रही थी। पुलिस के जवानों ने छात्रा को बचा लिया। कांस्टेबल प्रीतम चौधरी और कांस्टेबल नरेंद्र कुमार आईआरबी फर्स्ट बैलपड़ाव कोतवाली रामनगर की ड्यूटी गुरुवार रात को कोसी बैराज पर लगी थी। इस दौरान रात के समय छात्रा आत्महत्या करने जा रही थी। कोसी बैराज में छात्रा कूदने ही जा रही थी कि दोनों सिपाहियों ने उसको पकड़कर रामनगर कोतवाली में ले आए। पूछताछ करने पर उसने मुरादाबाद निवासी बताया। कोतवाल सुशील कुमार ने बताया कि छात्रा को परिजनों के हवाले कर दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...