लखनऊ, जून 22 -- सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर बड़ा ऐलान कर दिया। लखनऊ में समाजवादी पार्टी पर आयोजित प्रेस कान्फ्रेंस में सपा प्रमुख ने कहा, 2027 में सपा सरकार बनती है तो स्त्री सम्मान समृद्धि योजना शुरू की जाएगी। इस योजना के तहत गरीब महिलाओं को हर महीने 3000 रुपये दिए जाएंगे। भाजपा सरकार पर हमला बोलते हुए अखिलेश ने कहा, सपा सरकार की पेंशन योजना को भाजपा ने दूसरे प्रदेशों में लागू करके सरकार बना ली। अब वही भाजपा महिलाओं के साथ धोखा कर रही है। उन्होंने कहा, सपा सरकार में बेटियों को सबसे ज्यादा लैपटॉप मिलता था, अब ये लोग रद्दी टैबलेट दे रहे हैं। इस सरकार में महिलाओं और बेटियां भी सुरक्षित नहीं रह गई हैं। 2027 में महिलाओं को ज्यादा से ज्यादा चुनावी टिकट देकर विधानसभा में उनका प्रतिनिधित्व भी सपा बढ़ाएगी। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.