छपरा, दिसम्बर 12 -- मशरक, एक संवाददाता। मशरक स्टेशन रोड में पांच दिवसीय हनुमत पूजनोत्सव के चौथे दिन रेलवे शिवमंदिर के प्रांगण में शुक्रवार को कुश्ती प्रतियोगिता का रोचक मुकाबला हुआ। उत्तर प्रदेश और बिहार के करीब दो दर्जन महिला और पुरुष पहलवानों ने अपना दमखम दिखाया। दंगल प्रतियोगिता का शुभारंभ आरपीएफ इंस्पेक्टर शहनवाज हुसैन और पूजा कमेटी के सदस्य विनोद कुमार गुप्ता सहित अन्य सदस्यों ने परिचय प्राप्त कर किया। दंगल प्रतियोगिता में यूपी बलिया के पहलवान रोनी सिंह और ब्रजेश सिंह के बीच काफी रोचक मुकाबला हुआ। दो बार बराबरी के बाद दर्शकों के आग्रह पर दोनों के बीच तीसरे राउंड का दंगल हुआ जिसमें रोनी सिंह जीते। यूपी के मोहित कुमार ने छपरा के मोहित कुमार को हराया। देवरिया यूपी की खुशबू कुमारी ने छपरा की आस्था कुमारी को पटकनी दी। देवरिया यूपी की रानी...