नई दिल्ली, जनवरी 19 -- यूपी के अंबेडकरनगर में अकबरपुर नगर पालिका बोर्ड की बैठक में कई अहम निर्णय लिए गए हैं। नगर के प्रमुख चौराहों का नाम अब पंडित अटल बिहारी वाजपेई व पंडित दीनदयाल उपाध्याय के नाम पर होगा। इसके साथ ही अकबरपुर नगर लोहिया नगर के नाम से जाना जाएगा। अकबरपुर नगर पालिका के सभी 25 वार्डों में मिल्क पार्लर खोलने का भी प्रस्ताव पारित हुआ है। अकबरपुर नगर पालिका बोर्ड की बैठक में हुए कई निर्णय से नगर के कई स्थानों को विशेष पहचान मिलेगी। अध्यक्ष चन्द्रप्रकाश वर्मा ने बताया कि अकबरपुर नगर को अब लोहिया नगर के नाम से जाना जाएगा। इसके साथ ही अकबरपुर रेलवे स्टेशन का नाम भी डॉ. राममनोहर लोहिया के नाम पर करने का प्रस्ताव पारित किया गया है। इसके अलावा संघतिया तिराहे का नाम पंडित अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर होगा। यहां उनकी आदमकद प्रतिमा लगान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.