विशेष संवाददाता, फरवरी 9 -- योगी सरकार ने सोमवार को पहली बार यूपी विधानसभा में आर्थिक समीक्षा रिपोर्ट पेश की। इसके मुताबिक बीते नौ साल में यूपी की अर्थव्यवस्था ढाई गुना से ज्यादा हो गई है। वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने रिपोर्ट पेश करते हुए कहा कि वित्तीय वर्ष 2016-17 में यूपी की अर्थव्यवस्था 13.30 लाख करोड़ रुपये की थी, जो दोगुना से अधिक बढ़कर 2024-25 में 30.25 लाख करोड़ रुपये हो चुकी है। 2025-26 में यह 36 लाख करोड़ रुपये के पार पहुंच जाएगी। वित्त मंत्री ने वर्ष 2025-26 की आर्थिक समीक्षा रिपोर्ट के आंकड़े पेश करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था मजबूत नींव पर खड़ी है। कृषि, उद्योग और सेवा क्षेत्र में संतुलित विकास ने राज्य को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया है। रिपोर्ट के मुताबिक राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था में प्रदेश का योगदान भी बढ़ा है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.