मेरठ, दिसम्बर 11 -- यूपी एजुकेशनल मिनिस्ट्रीयल ऑफिसर्स एसोसिएशन की ओर से बुधवार को ऐडी बेसिक कार्यालय पर धरना प्रदर्शन किया। धरना प्रांतीय अध्यक्ष विवेक यादव के नेतृत्व में हुआ। इस दौरान कार्यरत समूह-ग के लिपिक वर्गीय सहायकों की शासन-निदेशालय स्तर पर लंबित मांगों और समस्याओं का निस्तारण नहीं होने के कारण आंदोलन के पंचम चरण में मण्डलीय सहायक शिक्षा निदेशक (बेसिक), प्रथम मण्डल मेरठ कार्यालय पर धरना प्रदर्शन किया। धरने की अध्यक्षता मण्डलीय अध्यक्ष मनोज मलिक के द्वारा की। धरने में मंडलीय सचिव नवनीत पाठक ने संबोधित किया। वहीं मंडलीय अध्यक्ष मनोज मलिक ने भी आगे की योजना से अवगत कराया। जनपदीय अध्यक्ष मेरठ विपिन कुमार, जनपदीय सचिव मेरठ अरविन्द कुमार शर्मा, जनपदीय अध्यक्ष बागपत जयप्रकाश रूहेला, जनपदीय सचिव बागपत राजीव अहलावत, जनपदीय अध्यक्ष गाजिया...