कौशाम्बी, मार्च 26 -- केंद्र सरकार के सफल 10 वर्ष व उत्तर प्रदेश सरकार के ऐतिहासिक आठ वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में मंगलवार को डायट मैदान मंझनपुर में तीन दिवसीय जनपदीय विकास महोत्सव शुरू हुआ। मुख्य अतिथि सदस्य विधान परिषद मानवेंद्र सिंह ने महोत्सव का शुभारंभ किया। इस मौके पर एमएलसी ने कहा कि उत्तर प्रदेश एक राज्य नहीं, बल्कि देश का ग्रोथ इंजन बनकर आगे आया है। कहा कि आयोजन प्रदेश सरकार की 'सेवा, सुरक्षा और सुशासन नीति को समर्पित है। मुख्य अतिथि ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार ने आठ वर्षों में सुशासन, सुरक्षा और विकास के नए प्रतिमान स्थापित किए हैं। कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करने, किसान हित में क्रांतिकारी कदम उठाने और प्रदेश को निवेश के आकर्षण का केंद्र बनाने में उत्तर प्रदेश सरकार ने ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल की हैं। वर्ष 2017 से पहले उत्तर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.