मुरादाबाद, जनवरी 3 -- रेशम एवं हथकरघा वस्त्र विभाग की ओर से आयोजित यूपी एक्सपो का 5 जनवरी को समापन हो जाएगा। इसे लेकर दुकानदार और दस्तकारों ने अपना माल समेटना शुरू कर दिया है। कांठ रोड स्थित राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज के मैदान में 60 अलग-अलग काउंटरों पर हस्त निर्मित वस्तुओं की प्रदर्शनी आयोजित है। मुरादाबाद के अलावा सीतापुर, बिजनौर, अमरोहा, रामपुर, झांसी, मऊ, आजमगढ़, भदोही के बुनकरों के वस्त्र आदि की अच्छी रेंज उपलब्ध है। जबकि मध्य प्रदेश, जम्मू कश्मीर, राजस्थान और उत्तराखंड के उत्पाद प्रदर्शनी में छाए हुए हैं। मेला संयोजक अश्वनी कुमार सिंह ने बताया कि 5 जनवरी को मेले का समापन होगा। पॉलिटेक्निक कॉलेज के प्रधानाचार्य रंगारंग कार्यक्रमों के बीच मेले का समापन करेंगे। बनारसी साड़ी और झांसी के बने उत्पाद आकर्षण के केंद्र बने हुए हैं।
हिंदी हिन्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.