नोएडा, अगस्त 30 -- नोएडा, वरिष्ठ संवाददाता। ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो मार्ट में आयोजित होने वाले इंटरनेशनल ट्रेड शो के तीसरे संस्करण में कला और संस्कृति का भी संगम होगा। ट्रेड शो के दौरान हर शाम रंगारंग प्रस्तुतियां भी होंगी। जिसमें भोजपुरी, अवधी, बुंदेली और थारू जैसी लोक परंपराओं से लेकर सूफी गायन, कथक नृत्य और सुगम संगीत तक का संगम देखने को मिलेगा। शो में देश और प्रदेश के बड़े कलाकार अपनी प्रस्तुतियां देंगे। नोएडा विधायक पंकज सिंह ने बताया कि यह ट्रेड शो उत्तर प्रदेश की पहचान बन गया है। जिसने प्रदेश के हस्तशिल्पियों की कला को दुनिया के बाजार तक पहुंचाया है। यहां पर अब प्रदेश की संस्कृति और कला से भी विदेशी मेहमानों को रू-ब-रू कराया जाएगा। जिसमें भोजपुरी सुपरस्टार दिनेश लाल यादव 'निरहुआ', पद्मश्री मालिनी अवस्थी, सूफी गायिका प्रतिभा स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.