मुरादाबाद, जनवरी 20 -- दिल्ली रोड स्थित मॉडर्न पब्लिक स्कूल क्रिकेट अकादमी के लिए गर्व का क्षण उस समय आया, जब अकादमी के होनहार खिलाड़ी सिद्धार्थ चौधरी का चयन उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (यूपीसीए) अंडर-23 क्रिकेट टीम में हो गया। इस उपलब्धि के बाद पूरी क्रिकेट अकादमी में खुशी और उत्साह का माहौल है। अकादमी के संचालक एवं सिद्धार्थ चौधरी के कोच मिर्जा दानिश आलम ने सिद्धार्थ के चयन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि सिद्धार्थ एक प्रतिभाशाली और अनुशासित क्रिकेटर हैं। उन्होंने कठिन परिश्रम, लगन और निरंतर अभ्यास के बल पर यह मुकाम हासिल किया है। कोच ने बताया कि यूपी अंडर-23 टीम में चयन के बाद सिद्धार्थ अपना पहला मुकाबला छत्तीसगढ़ में खेलेंगे, जहां वह अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। सिद्धार्थ ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, कोच और अकादमी ...