मुजफ्फर नगर, दिसम्बर 15 -- शामली और मुजफ्फरनगर जिलों का नाम खेल जगत में राष्ट्रीय फलक पर चमका है। उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (यूपीसीए) की अंडर-19 क्रिकेट टीम में होनहार खिलाड़ी दिशा शर्मा का चयन हुआ है। कानपुर में आयोजित चयन ट्रायल में शानदार प्रदर्शन के आधार पर उन्हें टीम में जगह मिली है। पिछले पांच वर्षों से दिशा शर्मा मुजफ्फरनगर के चौधरी चरण सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में क्रिकेट कोच अंकुर कुमार के मागदर्शन में अभ्यास कर गुर सीख रही थी। मुजफ्फरनगर के चौधरी चरण सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में क्रिकेट प्रशिक्षुओं को ट्रेनिंग के लिए तैनात कोच अंकुर कुमार ने बताया कि उनकी शिष्या खिलाड़ी शामली के गांव कैड़ी निवासी दिशा शर्मा का यूपीसीए ने अंडर-19 टीम में चयन किया है। कोच अंकुर कुमार ने बताया कि कानपुर के कमला स्टेडियम में हुए ट्रायल के दौरान दि...