बदायूं, जनवरी 26 -- बदायूं, संवाददाता। स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं के लिए उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन एक खास एप लाया है। यूपीपीसीएल स्मार्ट एप बिजली से जुड़ी समस्याओं का सीधा समाधान है। इसे मोबाइल में डाउनलोड करने के बाद उपभोक्ता प्रतिदिन की बिजली खपत की रीडिंग देखने के साथ रिचार्ज राशि का बैलेंस भी देख सकते हैं, बिजली उपयोग पर नियंत्रण भी कर सकते हैं। बिजली उपभोक्ता इस ऐप से नियमित बिजली खपत की जानकारी देख सकते हैं, रिचार्ज कर और बैलेंस भी चेक कर सकते हैं। मीटर को रिचार्ज करने की सुविधा भी यूपीपीसीएल स्मार्ट एप में है। यदि किसी वजह से बिजली कट जाती है तो एप के जरिए शिकायत भी दर्ज कर सकते हैं। खास बात ये कि आपको घर के बिजली कनेक्शन को कटवाना भी है तो आपको कहीं जाने की जरूरत नहीं है, बस इसी ऐप से अपने रिक्वेस्ट भेज सकते हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान...