मेरठ, अक्टूबर 10 -- मेरठ, मुख्य संवाददाता 12 अक्तूबर को मेरठ समेत विभिन्न जिलों में होने वाली यूपीपीएससी की राज्य/प्रवर अधीनस्थ सेवा (प्रारंभिक) तथा सहायक वन संरक्षक/क्षेत्रीय अधिकारी वन सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा-2025 को लेकर रैपिड रेल के संचालन समय में परिवर्तन कर दिया गया है। 12 अक्तूबर को दिल्ली के न्यू अशोक नगर से मेरठ साउथ के बीच नमो भारत ट्रेन का संचालन सुबह आठ बजे की जगह छह बजे सुबह से होगी। एनसीआरटीसी की सार्वजनिक सूचना के अनुसार रविवार (12.10.2025) को होने वाली यूपीपीसीएस की प्रारंभिक परीक्षा को ध्यान में रखकर न्यू अशोक नगर से मेरठ साउथ के बीच संचालित नमो भारत सेवाएं सुबह आठ बजे की बजाय सुबह छह बजे से शुरू होंगी और रात 10 बजे तक उपलब्ध रहेंगी। 12 अक्तूबर को राज्य/प्रवर अधीनस्थ सेवा (प्रारंभिक) और सहायक वन संरक्षक/क्षेत्रीय अधिकारी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.