प्रयागराज, फरवरी 7 -- उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में शारीरिक शिक्षा विषय की एलटी ग्रेड (सहायक अध्यापक या प्रशिक्षित स्नातक) भर्ती की दूसरी उत्तरकुंजी शनिवार को जारी कर दी। परीक्षा नियंत्रक हर्षदेव पांडेय के अनुसार, 29 जनवरी को जारी उत्तरकुंजी में लिपिकीय त्रुटि का पता चलने पर वह हटा ली गई थी और उसका परिमार्जन करने के बाद आयोग की वेबसाइट पर दोबारा उत्तरकुंजी जारी की गई है जो 13 फरवरी तक उपलब्ध रहेगी। अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि उत्तरकुंजी का मिलान कर लें और यदि प्रश्न या उत्तर के संबंध में कोई आपत्ति हो तो साक्ष्य के साथ 13 फरवरी की शाम पांच बजे तक डाक से या स्वयं उपस्थित होकर उपलब्ध करा दें। 'हिन्दुस्तान' ने उठाया था मुद्दा शारीरिक शिक्षा विषय के 258 पदों के लिए 18 जनवरी को आयोजित प्रारंभिक परीक्षा की उत्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.