प्रयागराज, मार्च 23 -- प्रयागराज मुख्य संवाददाता उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की ओर से विभिन्न सरकारी विभागों में 42 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन सोमवार से शुरू होंगे। बैंक में ऑनलाइन आवेदन शुल्क जमा करने एवं ऑनलाइन आवेदन स्वीकार करने की अंतिम तिथि 24 अप्रैल है। ऑनलाइन आवेदन में संशोधन और शुल्क समाधान के लिए एक मई तक मौका मिलेगा। अभिलेखों सहित ऑनलाइन आवेदन पत्र की हार्डकॉपी जमा करने की अंतिम तिथि आठ मई (शाम पांच बजे तक) है। सचिव अशोक कुमार ने साफ किया है कि इन पदों के लिए केवल ओटीआर (वन टाइम रजिस्ट्रेशन) आधारित ऑनलाइन आवेदन ही स्वीकार किए जायेंगे। अन्य किसी माध्यम से भेजे आवेदन स्वीकार नहीं होंगे। जिन पदों पर भर्तियां शुरू होंगी उनमें उत्तर प्रदेश आवास एवं शहरी नियोजन विभाग में सहायक वास्तुविद (दो पद), मत्स्य विभाग में सहायक निदेशक मत्स्य (सा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.