प्रयागराज, मार्च 24 -- प्रयागराज। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की ओर से विभिन्न सरकारी विभागों में 36 पदों पर सीधी भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन सोमवार दोपहर बाद से शुरू हो गए। बैंक में ऑनलाइन आवेदन शुल्क जमा करने एवं ऑनलाइन आवेदन स्वीकार करने की अंतिम तिथि 24 अप्रैल है। ऑनलाइन आवेदन में संशोधन और शुल्क समाधान के लिए एक मई तक मौका मिलेगा। अभिलेखों सहित ऑनलाइन आवेदन पत्र की हार्डकॉपी जमा करने की अंतिम तिथि आठ मई (शाम पांच बजे तक) है। सचिव अशोक कुमार ने निर्देशित किया है कि जिन अभ्यर्थियों ने ओटीआर नंबर प्राप्त नहीं किया है वे आवेदन करने से 72 घंटे पहले ओटीआर प्राप्त कर लें।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.