प्रयागराज, फरवरी 1 -- प्रयागराज। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग के विशेषज्ञों को टीबी वैक्सीन का नाम तक नहीं पता है। राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में शारीरिक शिक्षा विषय की एलटी ग्रेड (सहायक अध्यापक या प्रशिक्षित स्नातक) भर्ती की उत्तरकुंजी में दर्जनों प्रश्न के उत्तर पर अभ्यर्थियों ने आपत्ति की है। अभ्यर्थियों की मानें तो 29 जनवरी को जारी उत्तरकुंजी में शारीरिक शिक्षा विषय के 120 प्रश्नों में से 75 प्रतिशत से अधिक सवाल गलत हैं। प्रश्नसंख्या 51 में क्षयरोग (टीबी) की वैक्सीन है का नाम आयोग के विशेषज्ञों ने सकलिंग माऊस ब्रेन वैक्सीन माना है जबकि सही जवाब बीसीजी वैक्सीन है। प्रश्नसंख्या 57 में पूछा था कि 1948 में ओलंपिक कहां आयोजित हुआ। इसका सही जवाब लंदन है जबकि विशेषज्ञ मेलबर्न (आस्ट्रेलिया) को सही बता रहे हैं। प्रश्न 58 थॉमस कप और उबेर कप किस ख...