गोरखपुर, फरवरी 9 -- प्रशान्त मिश्रा गोरखपुर। उत्तर प्रदेश प्रो. हैंडबॉल लीग (यूपीपीएचएल-2026) के इस सीजन में भी गोरखपुर के खिलाड़ी अपनी दमदारी पेश करेंगे। हैंडबॉल प्रो लीग के इस सीजन में जनपद से कुल 28 खिलाड़ी अपने कंधों का जोर दिखाते नजर आने वाले हैं। लीग में गोरखपुर की टीम सहित कुल आठ से अधिक टीमें दावेदारी के साथ शामिल हो सकती हैं। इसके लिए इसी माह वाराणसी में ऑक्शन किया जाना है, जिसको लेकर खिलाड़ी काफी उत्साहित हैं। यूपी हैंडबॉल संघ के कार्यवाहक सचिव अमित पांडेय ने बताया कि यूपीपीएचएल-2026 में इस बार गोरखपुर जनपद की फ्रेंचाइजी टीम भी मैदान में उतरेगी। जनपद के खिलाड़ियों ने बीते वर्षों में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन कर अपनी पहचान बनाई है। इसे देखते हुए उत्तर प्रदेश हैंडबॉल लीग के लिए जनपद से बड़ी संख्या में खिलाड...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.