लखनऊ, दिसम्बर 20 -- लखनऊ, वरिष्ठ संवाददाता। केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी स्मार्ट मीटर योजना को गति देने के लिए शनिवार को यूपीनेडा के निदेशक इंद्रजीत सिंह के सरकारी आवास पर स्मार्ट मीटर इंस्टॉल किया गया। इस अवसर पर उन्होंने योजना की सराहना करते हुए इसे आधुनिक और पारदर्शी विद्युत प्रणाली की ओर एक क्रांतिकारी कदम बताया। निदेशक ने कहा कि स्मार्ट मीटर का मुख्य उद्देश्य उपभोक्ताओं को त्रुटिहीन और सटीक बिलिंग की सुविधा प्रदान करना है। उन्होंने जोर दिया कि यह तकनीक न केवल उपभोक्ताओं को सही बिल प्राप्त करने में मदद करेगी, बल्कि राज्य की समग्र बिजली वितरण व्यवस्था को भी सुदृढ़ बनाएगी। उनके अनुसार, यह प्रणाली पूरी तरह पारदर्शी है और इससे बिजली चोरी व मानवीय हस्तक्षेप जैसी समस्याओं पर अंकुश लगेगा। स्मार्ट मीटर की बहुमुखी उपयोगिता पर चर्चा करते हुए उ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.