रुद्रपुर, अप्रैल 1 -- खटीमा, संवाददाता। राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा द्वारा एक अप्रैल को प्रदेशभर में विरोध प्रदर्शन का किए जाने का ऐलान किया था। इसके समर्थन में गन्ना समिति कर्मचारियों ने यूपीएस पेंशन का विरोध किया। कर्मचारियों ने यूपीएस के आदेशों की प्रतियां जलाकर विरोध जताया। सहकारी गन्ना विकास समिति प्रांगण में यूपीएस पेंशन का समस्त कर्मचारियों द्वारा विरोध किया गया और यूपीएस पेंशन स्कीम के शासनादेश की प्रीतियों को जलाकर विरोध प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने पुरानी पेंशन स्कीम लागू करने की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि जब तक पुरानी पेंशन स्कीम लागू नहीं की जाती उनका आंदोलन जारी रहेगा। इस अवसर पर दुष्यंत सिंह राणा, कनिका पाल ,भूपेंद्र सिंह, जयकुमार, जितेंद्र कुमार, हरिश्चंद्र, देवेंद्र सिंह यादव आदि उपस्थित रहे।
हिंद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.