देहरादून, अप्रैल 1 -- पुरानी पेंशन बहाली आंदोलन के तहत कर्मचारियों ने यूपीएस का विरोध किया। आक्रोशित शिक्षक-कर्मचारियों ने कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। डीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा है। कर्मचारियों ने अपने-अपने कार्यस्थल पर काली पट्टी बांधकर विरोध जताया। सरकार से शीघ्र ही पुरानी पेंशन बहाल करने की मांग की है। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि सरकार ने एक अप्रैल से यूपीएस लागू करने की घोषणा की है। इस पेंशन योजना में कई खामियां हैं। कर्मचारियों की वेतन से होने वाली दस फीसदी कटौती की राशि की वापसी नहीं होगी। जबकि पुरानी पेंशन में कर्मचारियों को रिटायमेंट पर यह राशि वापस मिलती थी। पुरानी पेंशन योजना में राज्य में 20 वर्ष की सेवा के पश्चात पूरी पेंशन का प्राविधान था, जो अब 25 वर्ष के पश्चात भी पूर्ण रूप से प्राप्त नहीं होगी। एक ही र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.